बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने गुरुवार को अपनी आवाज बुलंद की। टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। सभा के बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता लागू करना कत्तई उचित नहीं है। मांग की कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की जाय। कहा कि अधिनियम जुलाई 2011 से लागू किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.