महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शिक्षकों की सेवा शर्तों व पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता के मुद्दे पर शुक्रवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के आह्वान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम स्थित शिक्षक भवन में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एक सुर में सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया। 22 फरवरी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर व 23 फरवरी से काली पट्टी बांधकर शिक्षक विरोध जताएंगे। 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 27 जुलाई 2011 को लागू हुआ था, जिसके बाद टीईटी अनिवार्य की गई थी। अब इसके पहले नियुक्त शिक्षकों पर भी सेवा में बने रहने व पदोन्नति के लिए टीईटी थोपना प्राकृतिक न्याय के सिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.