प्रयागराज, नवम्बर 24 -- प्रयागराज। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रयागराज के शिक्षकों ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शिक्षकों ने जंतर मंतर पर आवाज बुलंद की। धरने की सबसे खास बात यह रही कि सभी राज्यों के शिक्षकों ने इस धरने में प्रतिभाग के साथ अपनी शैली में नाचगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलन में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमांचल प्रदेश सहित तमाम प्रदेश के शिक्षक मौजूद रहे। धरने में प्रयागराज के शिक्षकों का नेतृत्व जूनियर शिक्षक संघ के एक धड़े के जिलाध्यक्ष विनोद पांडेय एवं मंत्री राजेंद्र अनुरागी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.