हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद जय प्रकाश रावत को सौंपा गया। ज्ञापन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में दिया गया। सांसद जय प्रकाश रावत ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय को सदन में उठाएंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का पूर्व आदेश भी स्पष्ट करता है कि भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने से शुरू होकर रिक्तियों के भरने तक समाप्त होती है और भर्ती प्रक्रिया के बीच पात्रता मानदंड नहीं बदले जा सकते। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जबरन टीईटी लागू किए जाने से लाखों शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं। शिक्षक संघ की मांग है कि उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्...