टीईटी का पेपर खराब होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर खराब होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौवा का पुरवा अस्थवां गांव निवासी श्रीनाथ यादव की 18 वर्षीय बेटी पूजा यादव टीईटी की परीक्षा देने दो जुलाई को अपनी बहन के साथ प्रयागराज गई थी। परीक्षा के दौरान उसका पेपर सही न होने से वह काफी परेशान थी। घर लौटने पर वह तनाव में रही। शनिवार सुबह वह घर की दूसरी मंजिल के कमरे में गई। छत में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। यह भी पढ़ें- देखिए भाई! यह लड़की बार-बार नीचे क्यों देख रही है, UPTET के दौरान आगरा में क्या हुआ काफी देर तक उसके बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.