नई दिल्ली, जून 11 -- टीईटी की बाध्यता और पुरानी पेंशन बहाली जैसे लंबे समय से लंबित मुद्दों पर अब शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सरकार की ओर से मांगों पर ठोस पहल न होने से नाराज शिक्षकों ने बड़े आंदोलन का रास्ता चुना है। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने साफ संकेत दिया है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। गुरुवार को राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों ने माना कि शिक्षक समुदाय की प्रमुख मांगों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे असंतोष लगातार बढ़ रहा है।22 जून को सचिवालय कूच का ऐलान बैठक में सर्वसम्...