उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को औरास के एक लॉन में एनपीएस व्यवस्था के विरोध में काला दिवस मनाया गया। वहीं टेट अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस की तैयारियों को लेकर सभा आयोजित की गई। शिक्षक व कर्मचारी ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर टेट की बाध्यता और एनपीएस की खिलाफत के लिए संघर्ष करने का संकल्प लियाा। बुधवार को वक्ताओं ने कहा कि 1 अप्रैल 2004 से लागू की गई एनपीएस व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है, जबकि आरटीई लागू होने से पूर्व की भर्ती में टेट को अनिवार्य करना भी अनुचित है। सभा को संबोधित करते हुए अर्पित मिश्र और महेंद्र पाल सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि जूनियर के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्रा ने टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षको...