हापुड़, फरवरी 23 -- टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघ के ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता के संबंध में सरकार और शिक्षक संघ के बीच हुई वार्ता तथा संसद में दिए गए उत्तर में विरोधाभास सामने आया है। इससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर संजय कुमार, मो ज़फर, अंकुर त्यागी, अमित कुमार, अमरजीत, आबिद अली, कंचन सुधा यादव, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.