कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। ऑल इंडिया ज्वॉइंट टीचर्स फेडरेशन ने पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने के लिए रविवार को अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस गोविंद नगर में सभी शिक्षक संगठनों के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि टीईटी की अनिवार्यता आरटीई 2009 लागू होने के पूर्व के शिक्षकों पर लागू करना न्याय संगत नहीं है। इसके लिए नौ मार्च से 15 मार्च तक पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। फेडरेशन में शामिल शिक्षकों के 23 संगठनों ने राष्ट्रपति को नामित मांगपत्र भेजे। अब 13 अप्रैल को मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन होगा। तीन मई को प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी राजेश तिवारी, योगेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, विकास तिवारी, दिलीप सैनी, विक्रम सिंह, धीरेंद्र यादव, डॉ राम कुमार त्रिपाठी, अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.