सासाराम, जुलाई 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने गुरुवार को मध्य विद्यालय भडुकुड़िया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे काराकाट सांसद राजा राम सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही टीईटी अनिवार्यता समाप्त कराने की मांग की गई। टीम का नेतृत्व संघ के प्रधान महासचिव अखिलेश्वर कुमार सिंह कर रहे थे। कहा कि सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम (संशोधन) 2017 को वापस ले। साथ ही वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। कहा कि टीईटी की अनिवार्यता से तकरीबन 30 लाख शिक्षकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रधानाधापक शशांक शिवঘীকেশড্রেট, शंकर प्रसाद, मुनमुन पंडित, राजीव रंजन पांडेय, रवीन्द्र नाथ, अरविन्द कुमार, शशि कुमार, शंकर प्र...