झांसी, मार्च 29 -- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में बैठक हुई। इसमें 4 अप्रैल को दिल्ली में महारैली की चर्चा की गई। टीईटी अनिवार्यता थोपने से शिक्षकों में खासा आक्रोश है। अब देशव्यापी आन्दोलन की रूपरेखा बनाई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा एवं टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्षके नेतृत्व में दिल्ली में महारैली की जा रही है। मुख्य अतिथि टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव राजेश लिटौरिया ने आन्दोलन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री से महारैली को लेकर मंत्रणा की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...