शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय ने बताया कि पूरे प्रदेश से सभी शिक्षक लगातार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई को पोस्ट कार्ड भेज कर शिक्षक की पाती अभियान में जुटे हुए है। जूनियर शिक्षक संघ, अटेवा, बीटीसी शिक्षक संघ, टीएससीटी, एससीएसटी शिक्षक संघ जैसे सभी शिक्षक संगठन इस आंदोलन में सक्रिय है सभी संगठनों की सहमति से राष्ट्रीय संयोजक मंडल द्वारा शिक्षक की पाती अभियान को एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय किया गया। अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित द्वारा जिले के मुख्य डाकघर में पोस्ट कार्ड, डाक पेटी में डालकर अभि...