विकासनगर, मई 12 -- जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी ) की अनिवार्यता थोपना अनुचित है। धरने के बाद शिक्षकों तहसील मुख्यालय पहुंच एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...