टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2009 लागू होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों का चयन उस समय राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) और राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ था। ऐसे में उनकी सेवा, पदोन्नति और अन्य लाभों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य बनाना उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में जिले के प्राथमिक शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.