उरई, मार्च 19 -- उरई। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिल्ली आंदोलन की रणनीति तैयार की। जिले से हजारों शिक्षक 4 अप्रैल की रैली में शामिल होने को कूच करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या सागर मिश्र एवं जिला मंत्री नरेश निरंजन ने जनपद के सभी परिषदीय शिक्षक शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के आवाहन पर आरटीई लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षको पर सुप्रीम कोर्ट के एक सितम्बर के अव्यवहारिक निर्णय से देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षको की नौकरी संकट में पड़ गई है। यदि उनके परिवार को जोड़ लिया जाए तो इस कानून से देश भर में एक करोड़ लोगों पर असर पड़ेगा इस काले कानून के खिलाफ देश भर के लाखों शिक्षक 4 अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली में धरना देंगे। शिक्षक संघ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.