उरई, फरवरी 25 -- उरई। सुप्रीम कोर्ट के टेट अनिवार्यता के फैसले के विरोध में जिले के सभी शिक्षक संगठन लामबंद होकर आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए बुधवार को शिक्षकों ने शिक्षक भवन में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की है। आरटीई लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षको पर टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय उरई में गुरुवार को विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्री ने कहा कि धरना प्रदर्शन में जनपद के हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाएंगे। वहीं प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला मंत्री नरेश निरंजन, कदौरा ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.