टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षक, निकाला पैदल मार्च
एटा, जून 18 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार के पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। बड़ी तादात में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षामित्र, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन संगमलाल को सौंपा। गुरुवार को जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार पाराशर के संयोजन में धरना स्थल से मार्च निकाला। पैदल मार्च में शामिल शिक्षक-शिक्षिकायें डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। शिक्षकों ने टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता और असुरक्षा व्यक्त की है। सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के फैसले के बाद वर्ष 2010 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.