सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। पहले से नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा के आह्वान पर शिक्षक संगठन एक मंच पर आकर चरणबद्ध आंदो लन कर रहे हैं। आंदोलन के पहले चरण में 22 फरवरी 26 को अपनी मांग को लेकर एक्स पर हैशटैग अभियान चलाया गया। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध जताया। जिला अध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने बताया कि, आंदोलन की रूपरेखा पहले से तय है। गुरुवार को सभी शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बीएसए कार्यालय पर धरना देकर, दोपहर दो जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल पर ज्ञापन दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...