मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में मुजफ्फरनगर में शिक्षकों ने व्यापक विरोध अभियान शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्विटर पर अभियान चलाने के बाद 23 फरवरी को जिले भर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए शिक्षकों ने फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए। सोमवार को शिक्षकों ने विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान भी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पहुंचे शिक्षकों का कहना है कि वह लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना उचित नहीं है और इससे उनके सेवा अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.