सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के घटक संगठनों के पदाधिकारी की बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित आंदोलन के पहले चरण में शिक्षकों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, केंद्रीय शिक्षामंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री व राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष को टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने के लिए ईमेल, पोस्टकार्ड भेजे, साथ ही एक्स पर भी विरोध जताया है। इस दौरान राम चन्द्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष रण विजय सिंह यादव, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, देवेंद्र कुमार मिश्रा, जिला मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अवनीश कुमार आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.