रामपुर, मार्च 29 -- रामपुर में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कार्य समिति तथा ब्लाक कारय समिति व संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में संजय सिंह बैठक के मुख्य अतिथि तथा प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में मांडलिक मंत्री बरेली मंडल मुकेश चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टीईटी का मुद्दा शिक्षकों के अस्तित्व से जुड़ा है और इसके विरोध में सभी को एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने चार अप्रैल की रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या मे...