हमीरपुर, जून 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले गुरुवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उप्र की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष लाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया है। आरटीई नियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षको के साथ सरासर अन्याय है। इस नियम से 20 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हजारों शिक्षकों ने किया मार्च मानसिक दबाव के कारण स्व...