अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के सभी मान्यता प्राप्त संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सभी शिक्षकों को संगठित रहकर टेट परीक्षा का विरोध करना होगा। केंद्र सरकार पर दबाव बनाना होगा कि जल्द ही टेट परीक्षा के विरोध में संसद में कानून बनाया जाए। जूनियर स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि 2011 से पूर्व जो भी नियुक्ति हुई थीं वह सभी मानकों को पूर्ण करके ही की गई थीं, ऐसे में...