औरैया, फरवरी 25 -- सहार, संवाददाता। सहार बीआरसी परिसर में शिक्षकों की बैठक आयोजित कर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी शिक्षकों से बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर एकजुटता दिखाने की अपील की गई। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई सहार की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया तथा एक संघर्ष समिति बनाई गई। नवगठित पदाधिकारियों को पद प्रमाण पत्र जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद यादव और जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने प्रदान किए। प्रमाण पत्रों पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कठेरिया व ब्लॉक मंत्री पंकज त्रिपाठी के हस्ताक्षर थे। पदाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.