हापुड़, अप्रैल 4 -- टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में रामलीला मैदान नई दिल्ली में शिक्षक महारैली आयोजित की गई। इसमें जनपद हापुड़ के अनेक शिक्षक महारैली में पहुंचकर शामिल हुए हैं।रैली में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा पंजाब महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश झारखंड दिल्ली बिहार सहित दर्जनों प्रदेशों के लाखों शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग कर भारत सरकार से आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व के कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा अनिवार्यता से छूट की मांग की गई। जनपद हापुड़ से भारी संख्या में शिक्षकों ने महारैली में शामिल होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया एवं जिलामंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि शिक्षक टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को स्वीकार नहीं करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.