मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में जनपद के शिक्षक संगठनों ने लामबंद होकर बीएसए कार्यालय पर गुरुवार को हुंकार भरी। प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ और भाकियू (शिक्षक प्रकोष्ठ), टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया समेत विभिन्न संगठनों के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने एकजुटता के साथ हुंकार भरते हुए टीईटी परीक्षा का विरोध जताया। शिक्षकों ने सरकार की इस नीति को दमनकारी बताते हुए इसे जबरन थोपने का आरोप लगाया। सभी शिक्षकों ने मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट का ज्ञापन सौंपा। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने प्रदेशव्यापी अभियान की प्रक्रिया में पहले ट्वीटर अभियान चलाया। इसके बाद तीन दिन काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इसी कड़ी में गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.