टीईटी अनिवार्यता के विरोध में फतेहपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने भेजा ज्ञापन
बाराबंकी, मार्च 17 -- बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर ब्लॉक फतेहपुर के शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है। इस क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं महासंघ के जिला संयोजक डा. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने विभिन्न उच्च पदाधिकारियों को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड एवं ईमेल के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में टीईटी को सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने का विरोध करते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई।इस अभियान में ब्लॉक फतेहपुर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.