प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त सरकारी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में सभी शिक्षक संगठनों ने सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से सुभाष चौराहे तक मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि आरटीई लागू से होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के साथ न्याय करना चाहिए। संसद में विधेयक लाकर अनिवार्यता को समाप्त करें ताकि लाखों शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा टाला जा सके।शिक्षकों का कहना है कि अगर यह जबरन थोपी गई टीईटी वापस नहीं होती तो इसकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस आज जुलूस में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले प्रदेशभर के 18 से अधिक शिक्षक संगठन शामिल हुए। शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.