शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी पास करने की अनिवार्यता को लेकर नाराज शिक्षक संगठन शुक्रवार की देर रात दिल्ली में धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हो गए। प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर शिक्षक संघ समेत तमाम शिक्षक संगठनों ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि वे संयुक्त रूप से अपने विरोध को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। संगठन के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि जिले के करीब दो हजार शिक्षक इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के दिल्ली जाने से जिले की शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक बीएलओ ड्यूटी, स्कूल चलो अभियान, रैलियों और अन्य शैक्षिक गतिविधियों में पहले से ही व्यस्त हैं। शिक्षकों के इस बहुसंख्यक अनुपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.