उरई, अप्रैल 13 -- उरई। संवाददाता टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर हजारों शिक्षक कर्मचारियों ने सोमवार देर शाम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अंबेडकर चौराहे तक विशाल मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश जूहा शिक्षक संघ, एससी, एसटी बेसिक टीवेए, अटेवा, यूटा विशिष्ट बीटीसी के संयुक्त अभियान पर जुलूस में हजारों शिक्षक हाथों में मशाल और टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध तख्तियां लेकर सड़को पर निकले। शिक्षक कर्मचारियों ने टीईटी अनिवार्यता को शिक्षकों के हितों के विरुद्ध बताया और कहा कि यह पेंशन व अन्य अधिकारों पर भी प्रभाव डाल सकती है। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस उन्होंने सरकार से मांग की है कि टीईटी को अनिवार्य न बनाय...