प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शासन से टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिलेभर के परिषदीय स्कूल के शिक्षक बीएसए कार्यालय में जुटे। धरना, प्रदर्शन करने के बाद जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर जुटे परिषदीय स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने टीईटी अनिवार्य करने के विरोध में धरना, प्रदर्शन किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक आज अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, जो हमारी सेवा शर्तें पूर्व में निर्धारित थीं उस पर सरकार की ओर से गलत कानून थोप कर कुठाराघात किया जा रहा है। इससे पूरे प्रदेश के शिक्षक आहत हैं। विज्ञापन ही नियुक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.