मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को शिक्षक एकजुट दिखाई दिए। जिले में 1208 प्राथमिक विद्यालयों पर शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही साथ सरकार से मांग किया गया कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिससे शिक्षक शिक्षण कार्य आसानी से कर सकें। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को सभी शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक ईमानदारी व निष्ठा के साथ वर्षों से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। बावजूद इसके टीईटी की अनिवार्यता नियम लाकर शिक्षकों के ऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.