इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आवाहन पर 13 अप्रैल की शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की जाएगी। महासंघ के प्रदेशीय सह संयोजक व अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. संजीव कुमार यादव ने बताया है कि यह मशाल जुलूस शाम 5 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होगा और शास्त्री चौराहा होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पिछले दिनों से बैठकें चल रही हैं और शिक्षकों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना गलत है, इसका विरोध किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.