गोंडा, जुलाई 19 -- खोरंहसा, संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी व मंत्री विजय नारायण पाण्डेय की अगुवाई में रविवार को शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह से विश्नोहरपुर उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने टीईटी लागू होने से पहले भर्ती हुए शिक्षकों पर अनिवार्यता को खत्म करने सम्बंधी सांसद को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने उच्च शिक्षा में नेट और कर्मचारियों के लिए पेट जैसी परिक्षाओं का हवाला दिया कि इसे लागू होने से पहले के कर्मियों पर यह थोपा नहीं गया। सरकार को इस मामले को गम्भीरता से लेने की जरुरत है। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सांसद से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि सांसद ने इस मामले को ग...