एटा, जुलाई 24 -- एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के हित में टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ लोकसभा के मानसून सत्र में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने दिल्ली स्थित आवास पर सपा सांसद को ज्ञापन सौंपकर संसद में मुददा उठाने को मांग की है। शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल में शामिल अभिलाष सिंह, प्रवीन कुमार फ़ौजी, वीरपाल सिंह जाटव, सतेन्द्र यादव, मदन यादव ने सपा सांसद देवेश शाक्य से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ लोकसभा में मुददा उठाये जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। शिक्षकों को सपा सांसद ने आश्वासन दिया है कि शिक्षकों के हित में वह इस मुददे को प्राथमिकता के साथ मानसून सत्र उठायेंगे। जिससे सरकार तक...