टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक-कर्मचारियों की हुंकार
वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगों के लिए आवाज बुलंद की। मंच की तरफ से तिरंगा यात्रा शुक्रवार को कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। अटेवा ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई। संगठन का कहना है कि एनपीएस शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में नहीं है। इससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित होने के साथ प्रदेश सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली पर तिरंगा यात्रा निकलकर भरी हुंकार ज्ञापन में शिक्षकों की नियुक्ति में टीईटी की अनिवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.