उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। भ्रष्टाचार और तुगलकी फरमानों के खिलाफ शिक्षकों का धैर्य जवाब दे गया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जिले के तमाम शिक्षक संगठनों ने टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को बीएसए कार्यालय परिसर छावनी में तब्दील नजर आया, जहां सैकड़ों की संख्या में उमड़े शिक्षकों ने प्रदर्शन कर गलत नीतियों की ईंट से ईंट बजाने की कसम खाई। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों का हुजूम काला कानून वापस लो के नारे लगाता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ा। कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा। शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक, महिला शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, एसएसटी बेसिक शिक्षा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.