मुरादाबाद, फरवरी 26 -- टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से आए शिक्षकों ने भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों ने टीईटी से संबंधित नीतियों को अव्यवहारिक बताते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर बार-बार नई शर्तें थोपना उचित नहीं है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक पहले ही विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, ऐसे में टीईटी को अनिवार्य बनाना उनके हितों के खिलाफ है। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि टीईटी संबंधी बाध्यता पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने चेतावनी...