टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान आज से
लखनऊ, जुलाई 4 -- प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने रविवार से देश व्यापी जन प्रतिनिधि जवाब दो अभियान शुरू कर रहा है। यह अभियान पांच से 20 जुलाई तक चलेगा। महासंघ के महासचिव दिलीप चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षक अपने क्षेत्र के सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंपकर उनसे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करेंगे। आगामी मानसून सत्र में इसे सदन में उठाने की मांग की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा।महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह शिक्षकों के सम्मान और सेवा सुरक्षा का प्रश्न है। शिक्षक परीक्षा से नहीं भाग रहे। बल्कि उस अनुचित निर्णय का विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.