वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जारी आंदोलन में शिक्षक 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा ने लाखों शिक्षकों के लिए केंद्र से मांग की है कि आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने को कानून बनाया जाए। इस संबंध में डॉ शर्मा की अगुवाई में टीएफआई के प्रतिनिधिमंडल ने 19 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा था। सभी जनपदों में संघ ने दो बार डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। सनत कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. शर्मा के आह्वान पर वाराणसी के शिक्षक भी 4 अप्रैल को दिल्ली के आंदोलन में अपन...