उन्नाव, जून 18 -- उन्नाव। 2010 से पूर्व शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता लागू करने पर सैकड़ों शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने पहले निराला पार्क में एकजुट होकर टीईटी की अनिवार्यता पर विचारों व वक्तव्यों से इसका कड़ा विरोध किया फिर यहां से पैदल मार्च कर पीएम, सीएम आदि संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष भरत चित्रांशी ने कहा कि नौकरी के बाद निर्धारित पात्रता व योग्यता मानदण्डों को पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है। दशकों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव, कार्यकुशलता व योगदान को समुचित महत्व दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हजारों शिक्षकों ने किया मार्च लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवारों के भविष्य को अनिश्चितता मे...