बांदा, फरवरी 24 -- अतर्रा संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर अतर्रा तहसील क्षेत्र के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता प्रकरण को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहंडा कंपोजिट क्षेत्र नरैनी में भी शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों ने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक वे नियमित रूप से शिक्षण कार्य, परीक्षा ड्यूटी, बीएलओ ड्यूटी सहित अन्य शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी असहमति जता रहे हैं। उनका कहना है कि टीईटी अनिवार्यता के संबंध में कुछ बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है। विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने एकजुट होकर कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है। इस दौरान पठन-पाठन की गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.