बरेली, अप्रैल 12 -- बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से रविवार को शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी, विद्या प्रवेश उत्सव किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी गोरखपुर मंडल देवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी उपस्थित रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार व मांडलिक मंत्री रुचि सैनी, जिला मंत्री गिरजेश कुमार, कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय ने टीईटी अनिवार्यता व पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में इसका समर्थन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली व टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...