देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक शुक्रवार को सदर बीआरसी के शिक्षक भवन में हुई। जिसमें 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। प्रदेश संयोजक अनिल यादव ने कहा कि इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ा जाएगा, किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए रिव्यू पेटीशन की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों का पैनल महासंघ उतारेगा। टीईटी से किसी भी शिक्षक को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की आंदोलन के प्रथम चरण में 9 से 15 मार्च तक शिक्षकों द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को पत्र व मेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.