मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। टीईटी शिक्षक बहाली फर्जीवाड़े को लेकर दायर परिवाद के आलोक में शुरू जांच में एक दर्जन से अधिक शिक्षक कार्रवाई की जद में आ गए हैं। कई बार के आदेश के बाद भी इन शिक्षकों टीईटी अंक पत्र से लेकर नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया है। अलग-अलग प्रमाण पत्रों के मामलों में धरे गए इन एक दर्जन शिक्षकों का वेतन स्थगित किया गया है। डीपीओ स्थापना ने यह कारवाई की है। यह भी पढ़ें- सितंबर तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हुआ तो स्वत: बंद होगा वेतन भुगतानकार्रवाई का विवरण यह मामला साहेबगंज, कुढ़नी, औराई, मुशहरी, बोचहां समेत अन्य प्रखंड के शिक्षकों का है। जिला स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर राज्य स्तर पर इनके खिलाफ शिकायत की गई थी। राज्य स्तर पर आए परिवाद के आलोक में अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है।कागजात न देने क...