एटा, फरवरी 23 -- विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने पर टीईटी पास शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा मुख्यमंत्री पर पूर्णविश्वास है। आरटीई एक्ट 2009, एनईपी 2020 और एनसीटीई के मानक पूरा करने वाले योग्यताधारी टीईटी-सीटीईटी पास शिक्षामित्रों के नियमितीकरण का भी रास्ता बनाकर स्थायी समाधान निकालेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा, प्रदेश सचिव उबैद सिद्दीकी, प्रदेश प्रवक्ता मनोज द्विवेदी, राष्ट्रदीप पचौरी, राम बहादुर वर्मा, जयपाल राजपूत, राघवेंद्र सिंह,डॉ. सुमन मिश्रा, सुमित गौड़, डौली मलिक, अंजू मधुप, प्रियंका पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.