फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। जिले में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर इस बार शिक्षक-शिक्षिकाओं के घरों में अनोखा और रोचक नजारा देखने को मिल रहा है। सरकार द्वारा टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद अब गुरुजी अपनी साख बचाने के लिए दिन-रात तैयारियों में जुट गए हैं। हालात यह हैं कि कई परिवारों में पिता और पुत्र तो कहीं पति और पत्नी एक साथ बैठकर टीईटी पास करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। ज़िले के सात परीक्षा केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक होने वाली इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन भी मुस्तैद है। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य करने के निर्देश कई माह पहले जारी किए थे। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध भी जताया, ले...