अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा एसकेडी मॉडर्न इंटर कॉलेज क्वार्सी बाईपास में सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिविर स्थल की साफ-सफाई, साज सज्जा तथा सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्य, कर्तव्यों और सामाजिक दायित्वों के विषय में अत्यंत प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। प्रो. नीता वार्ष्णेय ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...