अलीगढ़, जुलाई 31 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग एवम प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से 'बैंकिंग क्षेत्र में करियर के अवसर एवं उद्यमिता: रोजगार से स्वरोजगार तक' विषय पर करियर गाइडेंस लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता, मंडल प्रबंधक एवं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अशोक कुमार सोनी, केनरा बैंक के प्रबंधक अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर किया।प्रबंधक अतुल सिंह ने छात्राओं को बैंकिंग क्षेत्र में करियर निर्माण, रोजगार के विविध अवसरों तथा बैंकिंग संबंधी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कॅरियर काउंसिलिंग और सेमिनार...