टीआरसी लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
बाराबंकी, मई 26 -- बाराबंकी। टीआरसी लॉ कॉलेज में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उज्ज्वल उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि डिफेंस शासकीय अधिवक्ता तेज शंकर श्रीवास्तव रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में मुख्य अतिथि उज्ज्वल उपाध्याय ने कहा कि गरीब, असहाय, महिला, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कॉलेज में स्थापित विधिक सहायता प्रकोष्ठ की भूमिका पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों से इसमें सक्रिय योगदान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- वकालत केवल पेशा नहीं, सामाजिक न्याय का माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.